रायपुर

रंग मंदिर, गुरूकुल शिक्षा संस्थान पर 4 करोड़ बकाया, निगम ने नोटिस जारी किया
07-Mar-2025 6:16 PM
रंग मंदिर, गुरूकुल शिक्षा संस्थान पर 4 करोड़ बकाया, निगम ने नोटिस जारी किया

रायपुर, 7 मार्च। नगर निगम ने भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति को रंग मंदिर, और गुरूकुल व्यावसायिक परिसर के करीब 4 करोड़ से अधिक के बकाया टैक्स भुगतान के लिए नोटिस जारी किया है। बताया गया कि रंग मंदिर का एक करोड़ 76 लाख, और गुरूकुल व्यावसायिक परिसर का 2 करोड़ 35 लाख का टैक्स बकाया है। नगर निगम जोन कमिश्नर ने भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति को नोटिस जारी 7 दिन के भीतर भुगतान करने के लिए कहा है। अन्यथा दोनों संपत्ति कुर्क करने की चेतावनी दी है।


अन्य पोस्ट