रायपुर

चौबे-कर्मा पुत्रों की तरह शहीदों के अन्य परिजनों को भी बड़े पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे, चपरासी बनाने की परंपरा छोड़े
07-Mar-2025 6:09 PM
चौबे-कर्मा पुत्रों की तरह शहीदों के अन्य परिजनों को भी बड़े पद पर अनुकंपा नियुक्ति दे, चपरासी बनाने की परंपरा छोड़े

मंत्री ने कहा कैबिनेट में प्रस्ताव रखूंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 मार्च। शुक्रवार को भाजपा के धर्मजीत सिंह ने शहीदों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने में भेदभाव का आरोप लगाया। इस पर डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने  घोषणा की कि नक्सल हमले में शहीद की विधवा को एसआई पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव कैबिनेट के विचारार्थ रखेंगे।

प्रश्न काल में श्री सिंह ने कुछ पुरानी नियुक्तियों का उल्लेख करते हुए पूछा कि शहीद निलेश पांडे की पत्नी कल्पना पांडे को एसआई नियुक्ति देने में क्या दिक्कत है? बिमारी से ग्रस्त एएसआई मां की बेटी को  बाल आरक्षक के बजाए हवलदार बनाए। कल्पना  शहीद की पत्नी हैं उन्हे हवलदार से एक पद पर नियुक्ति दी है। सिंह ने शहीद युगल किशोर,विनोद चौबे, महेंद्र कर्मा के बेटों को डिप्टी कलेक्टर की नियुक्ति की जानकारी दी । यह भी कहा कि हाईकोर्ट ने भी समानता के आधार पर कल्पना को भी वरिष्ठता का लाभ देने या आदेश दिया था। और निवेश छत्तीसगढ़ के लिए ही शहीद हुए थे न। व्यथित मन से प्रश्न उठा रहा हूं। क्या इस पर विचार करेंगे?

गृह मंत्री ने कहा कि एर बार नियुक्ति लेने के बाद नए पद पर नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जा सकता। यह प्रावधान में भी नहीं है। अनुकंपा नियुक्ति के प्रावधान से पृथक नियुक्ति देना कैबिनेट के अधिकार में है। धर्म जीत सिंह ने कहा कि नियमों के हवाले से शहीद के परिजनों को चपरासी बनाने की परंपरा बनाए न रखे। एक पद उपर या शहीद के ही पद पर नियुक्ति देने में आपका कुछ बनना बिगडऩा नहीं है?।  इस पर स्पीकर डॉ.रमन सिंह ने कहा कि जो प्रावधान हैं मंत्री वही कर सकते हैं। इस पर  धर्म जीत सिंह ने कहा कि मैने जो उदाहरण दिए हैं। वो प्रावधान या कानून में थे क्या। इस पर मंत्री शर्मा ने कहा कि कल्पना पांडे के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखूंगा। बच्ची की किसी और वरिष्ठ पद पर नियुक्ति संभव नहीं।


अन्य पोस्ट