रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विधानसभा जाने वाले रोड में अंबुजा मॉल के पास घुटने के बल बैठकर ध्यानाकृष्ठ प्रदर्शन किया। दिसंबर में बर्खास्त किए गए ये शिक्षक अपने समायोजन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है । जिसने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।
इनका कहना है कि केवल कमिटी बना देने से हम अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते है । पिछले दो महीने से हमारी सैलरी बंद हो गई है। बहुत से लोगो ने लोन लिया है पूरा परिवार इसी नौकरी पर निर्भर था। अब नौकरी जाने के बाद सब सडक़ों पर आ गए हैं। सरकार हमारी पीड़ा को समझते हुए जल्दी हम 2900 बीएड सहायक शिक्षकों का किसी पद पर समायोजन करे। नौकरी के बदले वापस नौकरी दे साय सरकार।