रायपुर

दो दिवसीय तेलुगू महासम्मेलन कल से पूर्व सीजेआई रमणा करेंगे उद्घाटन
07-Mar-2025 4:26 PM
दो दिवसीय तेलुगू महासम्मेलन कल से पूर्व सीजेआई रमणा करेंगे उद्घाटन

रायपुर, 7 मार्च। छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के तत्वावधान में 8 - 9 मार्च को रायपुर में तेलुगु महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मारूति मंगलम भवन गुढिय़ारी में होगा। पहले दिन  प्रात: 10 बजे देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमणा, सत्यकुमार यादव स्वास्थ्य मंत्री, आन्ध्र प्रदेश, मण्डली बुद्धप्रसाद, विधायकआन्ध्र प्रदेश, विधायक सुनील सोनी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रात: 11 बजे,साहित्य गोष्ठी संध्या 6 बजे महिला मंडल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इसकी मुख्य अतिथि श्रीमती मीनल चौबे महापौर होंगी। 9 मार्च को सुबह सामाजिक विषयों पर चर्चा का सत्र होगा। संध्या 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय,विशिष्ठ अतिथि केंद्रीय विमानन मंत्री राममोहन नायडू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  राजेश मूणत  पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू,प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किरण देव सिंह होंगे।महासंघम के अध्यक्ष आर. मुरली,बी. तुलसी राव,महासचिव एन. रमण मूर्ती कोषाध्यक्ष ने समाज के  सभी नागरिकों से शामिल होने का आमंत्रित किया है।
 


अन्य पोस्ट