रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मार्च। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में बताया कि राज्य में विशेषग्य डॉक्टरों की कमी है। इनकी और बाकी मेडिकल स्टाफ की भर्ती के लिए वित्त विभाग से 1079 पदों की स्वीकृति ली जा रही है। शुक्रवार को प्रश्न काल में कांग्रेस की संगीता सिन्हा, भाजपा की गोमती साय के प्रश्नों का जवाब देते हुए जायसवाल ने कहा कि इनमें 225 स्टाफ नर्स के भी पद हैं और डाक्टर की नियुक्ति बांड से करेंगे ।
संगीता सिन्हा ने बालोद जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ,और अन्य स्टाफ की रिक्तियां गिना कर कहा कि नहीं भर सकते तो बंद कर दीजिए सरकारी अस्पताल।गोमती साय को बताया कि आपके जशपुर, कुनकुरी पत्थलगांव के अस्पताल में तो पर्याप्त स्टाफ हैं। दोनों की मांग पर मंत्री ने कहा कि अप्रैल तक दोनो जगह एंबूलेंस मुहैया करा दिया जाएगा । रिक्तियों की पूर्ति पर कांग्रेस के उमेश पटेल ने चुटकी ली कि ये रिक्त पद कैसे भरेंगे, जैसे पिछले वर्ष 33हजार शिक्षकों के भरे थे ।