रायपुर

निगम-आयुक्त के तबादले के बाद निलंबित अधिकारियों को रिस्टेट की तैयारी
06-Mar-2025 6:46 PM
 निगम-आयुक्त के तबादले के बाद निलंबित अधिकारियों को रिस्टेट की तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। निगम के सूत्रों के मुताबिक जोन 9 के सड्डू में  सडक़ निर्माण में बरती गई ढिलाई और भ्रष्टाचार के मामले  में निलंबित इंजीनियरों को वापस रिस्टेट करने की तैयारी की जा रही है। रिइस्टेट कर उन्हे वापस उसी  जोन में ही नियुक्त किए जाने की खबर है। दूसरी ओर  अभी तक ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है। इतना ही नहीं एक एई को नोटिस तक नहीं दिया गया है। निगम के अफसरों ने ऐसा अवसर चुना है जब निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा  तबादला पर जा रहे। इस मामले में एनआईटी से जांच कराई गई थी। और एनआईटी ने भ्रष्टाचार की पुष्टि की है। यह सडक़ बनने के बाद पाइप के पानी से बह निकली थी।


अन्य पोस्ट