रायपुर
कारखानों में 124 श्रमिकों की मौतें, 86 घायल,17 करोड़ मुआवजा
06-Mar-2025 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मार्च। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज विधानसभा में लिखित जवाब में बताया है कि प्रदेश में 01 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2025 तक 171 औद्योगिक दुर्घटनाएं हुईं। और इनमें 124 श्रमिकों की मृत्यु हुई है एवं 86 श्रमिक घायल हुए है। मृत श्रमिकों के आश्रितों को 17,23,68,454 रूपये एवं घायल श्रमिकों को 60,32,342 रूपये की मुआवजा राशि दी गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पूछा था कि उक्त अवधि में प्रदेश में कितनी औद्योगिक दुर्घटनाएं हुई हैं ? कितने जान-माल की क्षति हुई? कितनी मौतें हुई? कितना मुआवजा दिया गया?
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे