रायपुर
दीदी मां मंदाकिनी की श्रीराम कथा शुक्रवार से सिंधु भवन में
06-Mar-2025 6:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। श्रीरामकिंकर आध्यात्मिक मिशन की ओर से सिंधु भवन शंकरनगर में आयोजित त्रिदिवसीय श्रीराम कथा के लिए दीदी मां मंदाकिनी रायपुर पहुंच चुकी हैं। प्रतिवर्ष की परम्परा के अनुसार श्रीराम कथा की यह अनुष्ठान यात्रा इस वर्ष 7 से 9 मार्च तक हो रही है। इस व्यस्त भौतिक जीवन में भौतिकता के आकर्षण में रहते हुए अपने पुरुषार्थ को सही दिशा देकर स्वार्थ और परमार्थ दोनों की उपलब्धि कैसे हो, कथा रसपान करने से अलौलिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। इस बार कथा का प्रसंग पुष्प वाटिका है। श्रीराम कथा के प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9 बजे से दैनिक प्रार्थना भजन, संगीतमय स्मपुटित सुंदरकांड का पाठ, अभिषेक व आरती तथा संध्या के सत्र में शाम 5.30 से 6.30 भक्ति संगीत व शाम 6.30 से 8.30 बजे तक श्रीराम कथा होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे