रायपुर

डीआर देने मप्र से तुरंत सहमति ले छत्तीसगढ़-पेंशनर
06-Mar-2025 6:44 PM
डीआर देने मप्र से तुरंत सहमति ले छत्तीसगढ़-पेंशनर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को एक्स पोस्ट और सचिव मुकेश बंसल को पत्र प्रेषित कर  राज्य के  पेंशनधारी कर्मचारी और परिवार पेंशनर के लिए भी तीन प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का आदेश जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि केंद्र की देय तिथि जुलाई 24 से एरियर सहित 3त्न प्रतिशत महंगाई राहत देने के आदेश जारी नहीं होने से राज्य में पेंशनरों में असंतोष व्याप्त है।

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के वीरेन्द्र नामदेव, द्रौपदी यादव, बी के वर्मा, अनिल गोलहानी, पूरन सिंह पटेल, बी एस दसमेर, आर एन टाटी, राकेश जैन, आई सी श्रीवास्तव, कसीमुद्दीन, दिनेश उपाध्याय, ओ पी भट्ट, एस के घातोडे, आर डी झाड़ी, एस के कनौजिया , पी एन उडक़ुड़े, एस के देहारी, डॉ पी आर धृतलहरे, लोचन पांडेय,एस के चिलमवार ने आदेश जारी करने कहा है । वहीं

ए के कनेरिया,अनिल पाठक,नैन सिंह,अयूब खान,आर जी बोहरे,कुंती राणा, अनूप श्रीवास्तव, ओ डी शर्मा, अनिल तिवारी, नारायण प्रसाद यादव, जगदीश सिंह, सुजाता मुखर्जी,आर के नारद,पी एल सिंह,एम एन पाठक, एस पी एस श्रीवास्तव, शांति किशोर माझी, प्रवीण त्रिवेदी,कलावती पाण्डे,सी एल चन्द्रवंशी,रमेश नन्दे, प्रदीप सोनी,राजेश्वर राव भोसले,अनूपनाथ योगी, हरेन्द्र चंद्राकर, शिवसिंह भदौरिया, शकील अहमद,बी एल यादव, नरसिंग राम, एम आर वर्मा, मो. कासिम, डॉ दिलीप कुमार सिंहदेव, एस के साहू आदि ने  धारा 49 बाध्यता को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर भुगतान की सहमति लेकर आदेश प्रसारित करने की मांग की है।


अन्य पोस्ट