रायपुर
कलेक्टर से जांच और कल शपथ रोकने की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। राजधानी के धरसींवा जनपद पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में बड़ी धांधली की शिकायत सामने आई है। एक अध्यक्ष प्रत्याशी ने जिला कलेक्टर को शिकायत कर कल होने वाले शपथ ग्रहण को रोक कर जांच की मांग की है।
श्रीमती बरखा लोकेश साहू ने बताया कि 4 मार्च को जनपद अध्यक्ष चुनाव में टाई होने पर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ने पर्ची को चिन्हाकिंत कर पर्ची निकालने के निर्देश पर भाजपा की शकुन्तला सेन निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बरखा ने जनपद अध्यक्ष चुनाव के वीडियो फुटेज की जांच कराने कहा है । उन्होने बताया कि टाई होने पर दो ऑप्शन होते हैं पहला चिट निकालने की प्रक्रिया दूसरा सिक्का उछलने की प्रक्रिया आखिर जनपद सदस्यों को दूसरा ऑप्सन सिक्का उछलने की प्रक्रिया को क्यों नहीं बताया गया। इसी तरह से जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान एसडीएम, तहसीलदार,सीईओ को लगातार मोबाइल फोन पर किसके काल आ रहा था इस दौरान इन अधिकारियों के किन से क्या-क्या बात हुई इसकी जांच की जाए। निर्वाचन के दौरान क्षेत्रीय जनपद सदस्यों विधायक अनुज शर्मा को यह कहते सुना गया कि हमारे घोषित प्रत्याशी को वोट करना है मैंने मतगणना स्थल में हिडन कैमरा लगाया है जिससे पता चल जाएगा कि किसने वोट किया किसने नहीं।जनपद अध्यक्ष चुनाव टाई होने पर आखिर विधायक अनुज शर्मा को एक निरस्त वोट किसने किया इसकी जानकारी कैसे पता चला चुनाव होने के उपरांत सेरीखेड़ी, पिरदा के जनपद सदस्य लक्ष्मी बघेल को सार्वजनिक रूप से बुलाकर डाटा की कैसे आपने वोट को गलत दे दिया।