रायपुर

हिट एंड रन, एक की मौत
06-Mar-2025 6:33 PM
हिट एंड रन, एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मार्च। पुरानी बस्ती थाने के सामने गुरूवार सुबह सडक़ हादसा हो गया। जहां मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को कार सवार ने ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी (उम्र 43 साल), पिता-केशव पंसारी के रूप में हुई है।  फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट