रायपुर

बेड टच मामले में तीन वर्ष कारावास
06-Mar-2025 4:51 PM
बेड टच मामले में तीन वर्ष कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च।
बेड टच मामले में पॉक्सो फास्ट टै्रक कोर्ट ने अधेड़ को तीन वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने नाबालिग लडक़ी के साथ लज्जाभंग करने की नीयत से नाबलिग के शरीर को टच करने का कृत्य किया था। 

अभियोजन का मामला इस प्रकार है, कि 2017 में नाबालिग पीडिता अपने परिवार के साथ 31 फस्ट की रात को रायपुर के एक निजी होटल में गई थी। जहां वे परिवार के साथ वहां डिनर करने गए थे। होटल के अन्दर प्रवेश करने के बाद 8 साल की मासूम वहीं पर खेल रही है। इसी दौरान होटल में आए एक व्यक्ति ने बच्ची का हाथ पकड़ कर उसे ले गया। और उसके साथ लज्जाभंग करने की नीयत से उसे छूने लगा। इस बारे में बच्ची ने अपने माता पिता को बताई। तब बच्ची के अज्ञात व्यक्ति की पहचान करने पर उसके पिता ने उससे पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपना नाम विकास कुमार अग्रवाल कचना का होना बताया। परिजन ने इस घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। लोगों से पूछताछ कर आरोपी को हिरासत में लेकर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय पाक्सो अच्छे लाल काछी की कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पॉक्सो मामले में विकास कुमार अग्रवाल को दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष का सश्रमकारावास की सजा सुनाई है। 


अन्य पोस्ट