रायपुर
ड्रंक एंड ड्राइव-फार्चुनर पलटी, एक गंभीर
06-Mar-2025 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नेशनल हाईवे पर हुई, जहां युवक शराब के नशे में धुत होकर तेज गति से गाड़ी चला रहा था। कार के अंदर से पांच बीयर बोतलें मिली। नशे में ड्राइव कर रहा युवक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कार की तलाशी ली, तो 6 फूटी हुई बीयर की बोतलें और एक बेसबॉल बैट भी बरामद हुआ। पुलिस वालों ने तत्काल घायल युवक को अस्पताल भेजा और दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर को जप्त कर लिया। पुलिस कार के भीतर मिले बेसबॉल बैट होने के पीछे,सवार युवकों के इरादे को लेकर पूछताछ कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे