रायपुर

कावरे ने पत्रकारिता विवि का कुलपति पद संभाला
06-Mar-2025 4:45 PM
कावरे ने पत्रकारिता विवि  का कुलपति पद संभाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। 
संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति का पदभार ग्रहण किया। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने विधिवत अधिसूचना जारी कर कुलाधिपति  को संसूचित किया है।

नवनियुक्त कुलपति का स्वागत कुलसचिव  सुनील कुमार शर्मा रा.प्र.से. ने किया। तत्पश्चात एक संक्षिप्त कार्यक्रम में निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर  बल्देव भाई शर्मा को विदाई, स्मृति चिन्ह और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, आधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट