रायपुर
बिना जल स्त्रोत के बन गई टंकी,पाइप लाइन भी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 मार्च। डिप्टी सीएम पीएचई अरूण साव ने आज विधानसभा में लालबहादुर नगर में अमृत जल मिशन कार्य की विधायक की उपस्थिति में जांच कराने की घोषणा की। विधायक दलेश्वर साहू प्रश्न काल में यह निर्माण में अनियमितता का मामला उठाया था।
इसी तरह से श्री साव ने कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश की बागबाहरा पालिका में बिना स्त्रोत ते अमृत जल मिशन की टंकी बनाने और पाइप लाइन बिछाने की जांच की घोषणा की। विधायक ने बताया कि बगैर स्त्रोत के पालिका ने 1.35 करोड़ की टंकी बना दी। यह राशि के दुरूपयोग और गलत प्राक्कलन का मामला है। साव ने कहा पूरी जानकारी दे दें जांच करा लेंगे।
साहू ने सरकारी जमीन के बजाए चारागाह और निजी जमीन पर जल योजना का निर्माण करने की जानकारी देते हुए आपत्ति की थी। मंत्री साव ने बताया कि ग्राम पंचायत से पारित प्रस्ताव के अनुसार ही एलबी नगर में चारागाह की जमीन पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया। साहू ने कहा कि कौन से खसरा नक्शा में कृषि भूमि और किसान की निजी भूमि है बता दें।
मंत्री मे कहा कि चारागाह की जमीन है। विधायक ने कहा ऐसी जमीन पर कोई योजना नहीं बनाई जा सकती फिर कैसे वाटर प्लांट लगा दिया गया। मुझे दिए गए उत्तर में कहीं थी किसान की भूमि की उल्लेख नहीं है। पीएचई ने अग्रिम आधिपत्य ले लिया है। मंत्री ने कहा कि इसकी भी प्रक्रिया जारी है। साहू ने पूछा इंटेकवेल किस भूमि पर बना रहे। मंत्री ने बताया शासकीय भूमि पर। यह भी पंचायत का प्रस्ताव है, कोई शिकायत है तो दे दे जांच करा लूंगा?।
विधायक ने कहा कि खातूटोला बैराज के नीचे करोड़ो का एनीकट बना दिया गया है और अब इंटेकवेल दूसरी जगह बना रहे । यह पैसे की बर्बादी है। 21करोड़़ खर्च कर चुके हैं। इस पर मंत्री साव ने घोषणा की कि विधायक की उपस्थिति में जांच कराई जाएगी।