रायपुर

अभनपुर जपं में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष चंद्रिका, उपाध्यक्ष खेलू राम निर्वाचित
05-Mar-2025 7:21 PM
अभनपुर जपं में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष चंद्रिका, उपाध्यक्ष खेलू राम निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 5 मार्च। अभनपुर जनपद पंचायत का आज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय हुए।

इस प्रकार अभनपुर जनपद पंचायत में भाजपा का कब्जा रहा। अभनपुर जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित चंद्रिका जितेंद्र बंजारे जनपद अध्यक्षएवं उपाध्यक्ष के लिए खेलू राम साहू निर्वाचित हुए।

जानकारी अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चंद्रिका जितेंद्र बंजारे को 16 मत एवं रानू दिलीप बंजारे को 9 मत प्राप्त हुए।  इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए खेलू राम साहू को 14 मत एवं संजीव गिरी गोस्वामी को 11 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार चंद्रिका जितेंद्र बंजारे अपने निकटतम  प्रत्याशी  को 7 मतों के  साथ हराकर जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष के लिए खेलू राम साहू ने अपने प्रतिद्वंदी को 3 मतों से हराकर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, की निर्वाचित होने की खबर सुनते ही क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू जनपद कार्यालय पहुंचे और विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई।

 क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन पर मोहर लगा है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास के नाम से जानी जाती हैं, इसलिए आज अभनपुर जनपद पंचायत में अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय हुए हैं। अभनपुर जनपद पंचायत में 93 पंचायत आते हंै। हम सब सामूहिक रूप से मिलकर,  जनपद सदस्यों के साथ कार्य योजना बनाकर क्षेत्र में विकास करेंगे। विधायक इंद्र कुमार साहू ने इस जीत के लिए जनपद सदस्य एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

जीत के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई।

 चुनाव संपन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारी के रूप अभनपुर एसडीएम रवि सिंह, जनपद पंचायत के सीईओ राजेंद्र पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, जनपद सदस्य गण वर्षा संतोष मिश्रा, चंचल दीपक राजा दीवान, राजेश्वरी ध्रुव, हेमलता चंद्राकर, रानी सोनवानी, नंदिनी खुटियारे उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट