रायपुर

प्रदेश में 60त्न शराब कारोबार कैशलेस हो रहा 254 दुकानों में भी जल्द
05-Mar-2025 3:15 PM
प्रदेश में 60त्न शराब कारोबार कैशलेस हो रहा 254 दुकानों में भी जल्द

रायपुर, 5 मार्च। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज विधानसभा में बताया कि प्रदेश में 60 प्रतिशत शराब कारोबार कैशलेस हो रहा है। प्रश्न काल में कांग्रेस की अंबिका मरकाम के प्रश्नों का उत्तर देते हुए जायसवाल ने बताया कि 674 दुकानों में से  420 दुकाने पूरी तरह से कैशलेस है। और शेष 256 में नगद बिक्री की सुविधा है।   इन्हें भी जल्द कैशलेस करेंगे। जायसवाल ने मरकाम की मांग पर  मगरलोड के भरदा स्थित शराब दुकान को मुख्य सडक़ से अन्यत्र व्यवस्थापित करने विभाग को निर्देशित करने का आश्वासन दिया ।


अन्य पोस्ट