रायपुर
लखेश्वर ने खाद्य मंत्री को घेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। बस्तर में धान खरीदी और तस्करी को लेकर कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल को घेरा। मंत्री को घोषणा करना पड़ी कि पूरी जानकारी दे दें जांच करा लूंगा ।
मंगलवार को लखेश्वर ने अपने प्रश्न में कहा कि धान खरीदी प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला होते जा रहा है। सरकार उसको समझ नहीं पा रही। बस्तर में कम बारिश के बाद भी ज्यादा उत्पादन यह कैसे हो रहा। बाहर से धान लाकर छत्तीसगढ़ में बेचा जा रहा है। भाजपा के ही एक विधायक कह चुके हैं कि एक एकड़ में 21 क्विंटल धान पैदा नहीं होता है तो खरीदी इतनी कैसे? बघेल ने पूछा बस्तर में जब्त धान की जब्ती कहां से की गई घर से या किसी दूसरी जगह से। मंत्री ने बताया कि बस्तर में 7116.67 क्विंटल धान कोचिए से जब्त किया गया था अवैध परिवहन करते एसडीओ ने पकड़ा। लखेश्वर ने पूछा कि कब तक कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना वसूलने का कोई क्राइटीरिया है क्या?खाद्य मंत्री ने बताया कि 5 क्विंटल पर 2660रूपए, 8 पर 3312 और 15 क्विंटल पर 36716 रूपए वसूले गए ।यह वसूली जब्ती ये बाद राजीनामा पर मंडी शुल्क के मुताबिक वसूली जाती है।
लखेश्वर के एक अन्य प्रश्न पर मंत्री ने कहा कि बस्तर में 156 प्रकरण धान से अवैध भंडारण, परिवहन के दर्ज किए गए थे। इनमें से 61. निराकृत हो गए हैं शेष 96 जल्द कर लेंगे। लखेश्वर ने कहा कि ओडिशा से भारी मात्रा में धान आता है। जिस तरह से कार्रवाई होनी चाहिए नहीं की जाती ।
हमारी शिकायतों के बाद भी चाहे बकावंड एसडीओ हो या कलेक्टर जिला प्रशासन नहीं सुनते । 50त्न मंडी का धान लैंप्स में गया। गंभीरता से लेने की जरूरत है। 5एकड में 1200क्विंटल धान जब्ती का रखा गया था । यह पूरा लैम्पस में दे दिया। ज्यादा वाहवाही लेने या ढोल पीटने की जरूरत नहीं है। शासन के संरक्षण में यह अवैध खरीदी हे रही है। मंत्री ने कहा सह 7117 क्विंटल चैक पोस्ट से जब्त किया गया ।
बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सबसे बड़ा घोटाला है। इस वर्ष पहले 12 क्विंटल कहा गया फिर आनावरी बदल कर 21 क्विंटल कैसे खरीदी की गई । इस पर मंत्री ने कहा लिखित में दें दे कार्रवाई करेंगे ।कांग्रेस के लाल जीत राठिया ने कहा टोकन कटता है, फिर एसडाएम की टीम मौके पर जांच करती है और उसके बाद किसान बेचने के लिए जाता है। तो वहां पाखड़ ये नाम पर जब्त कर दिया जाता। और फिर 20रू किलों में व्यापारियों को बेच देते हैं रायगढ़ में ऐसे बहुत से केंद्र में किया गया है। मंत्री ने कहा कि बता दीजिए जांच करा लेंगे।