रायपुर
बड़े बकायादारों से सख्ती होगी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन 1 पहुंचकर राजस्व वसूली अभियान को लेकर समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, जेसी हितेन्द्र यादव, ईई गजाराम कंवर, डी. के. पैकरा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणिग्रही, राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक, खेमलाल देवांगन, नरेन्द्र नायक एवं अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थित रहे। आयुक्त ने प्रतिदिन राजस्व वसूली अभियान को पहली प्राथमिकता बनाकर करने और सभी वार्डों में शिविर लगाकर शत प्रतिशत डोर टू डोर राजस्व वसूली के निर्देश दिए हैं। साथ ही बड़े बकायादारों से नियमानुसार सख्ती के साथ बकाया राजस्व वसूलने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने बकाया राजस्व वसूली में जोन अभियंताओं को राजस्व टीम के साथ फील्ड में भेजे जाने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए है। वहीं 3 नोटिस देने के बाद भी निगम को बकाया अदा नहीं कर रहे बड़े बकायादारों पर कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त ने जोन 1 क्षेत्र में साम्राज्य रेसीडेंसी परिसर में राजस्व वसूली कार्य की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।