रायपुर

सफाई कामगार, सुबह काम बंद कर एक साथ बैठे मिले, ठेकेदार पर 15 हजार का जुर्माना
04-Mar-2025 7:30 PM
सफाई कामगार, सुबह  काम बंद कर एक साथ बैठे मिले, ठेकेदार पर 15 हजार का जुर्माना

रायपुर, 4 मार्च। अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने नगर निगम जोन 1 क्षेत्र का स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ जोन 1 कमिश्नर  हितेन्द्र यादव, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के साथ जोन सफाई गैंग के सफाई कामगारों की उपस्थिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित 15 सफाई कामगारों में 5 अनुपस्थित एवं 10 कामगार उपस्थित मिले। ड्यूटी पर आये सभी 10 सफाई कामगार सुबह 9.30 बजे काम बन्द कर एक साथ बैठे मिले।  इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अपर आयुक्त ने  सम्बंधित  ठेकेदार शशांक मिश्रा को तत्काल नोटिस जोन स्वास्थ्य विभाग की ओर से करते हुए 15000 रूपये का जुर्माना किया है।पुनरावृति होने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की चेतावनी जोन कमिश्नर ने सफाई ठेकेदार को दी है।


अन्य पोस्ट