रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। शहर के अलग अलग इलाकों से झपटा मारकर मोबाइल फोन छिंताई करने वाले 4 चोर गिरफ्तार किए गए हैं । इनमें दो नाबालिग भी हैं।
संजय गांधी चौक स्थित एबी ट्रेडिंग हार्डवेयर दुकान में हेल्पर अमित दास मानिकपुरी ने थाना गंज में रिपोर्ट कराया था। वह 26 फरवरी की शाम 06.00 बजे पैदल-पैदल अपना मोबाईल फोन देखते हुए स्टेशन रोड से संजय गांधी चौक की ओर जा रहा था। तभी अरिहंत काम्प्लेक्स के सामने संजय गांधी चौक के पास पहुंचा ही था कि उसके पीछे तरफ से बाइक में सवार तीन लडक़े झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाईल लेकर फरार हो गये थे। गंज पुलिसधारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी। पुलिस ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज देखे और मुखबीर भी लगाए।
इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी पहाड़ीचौक गुढिय़ारी निवासी सोनू सिंह ठाकुर की पहचान कर पकड़ा गया। कड़ाई से पूूछताछ करने पर सोनू ठाकुर ने अपने साथी निर्मल यादव और दो नाबालिग के झपट्टा मारना बताया। इस तीनों को भी पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि वे शहर के अलग-अलग स्थानों रेलवे स्टेशन, एम.जी.रोड, बंजारी मंदिर, गोलबाजार, गोगांव एवं फाफाडीह के आस-पास भी अन्य 4 मोबाईल फोन छीन चुके थे। चारों को गिरफ्तार कर उनसे 5 मोबाईल फोन बाइक सुजुकी एवनीस क्रमांक सीजी/04/पी वाय/5070 कुल कीमत 1,50,000/- रूपये जप्त किए गए ।