रायपुर
नगदी, क्रेटा कार, 7 बाइक-मोबाइल जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। पाटन अमलेश्वर से जाकर अभनपुर के ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास जुआं खेल रहे 7 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनसे दांव पर लगी नगदी 1,02,900/-रूपये, ताशपत्ती, 07 मोबाईल फोन, 07 मोटर सायकल तथा 01 क्रेटा कार कुल कीमत 11 लाख रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध दर्ज किया गया । इनमें विवेक पटेल 34 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी पाटन दुर्ग।गोविन्दापुरी गोस्वामी 28 वर्ष निवासी ग्राम सांकरा अमलेश्वर दुर्ग,सत्यम कुमार सेन 29 ग्राम साऊनी थाना पाटन, अशोक कुमार जांगड़े 34 वर्ष निवासी ग्राम साऊनी थाना पाटन, रमेश कुमार चन्द्राकर 39 निवासी ग्राम कुथरेल थाना अण्डा, महेश सिन्हा 44 निवासी ग्राम जामगांव थाना अमलेश्वर, राहुल ध्रुव 18 वर्ष निवासी ग्राम भटगांव थाना अभनपुर जिला रायपुर।