रायपुर
प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनेगा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। केन्द्रीय योजना के अंतर्गत रांवाभाठा बिरगांव क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम कम्पनी कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र लगाने जा रहा है। मंगलवार को निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने भारत पेट्रोलियम कम्पनी छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेन्ट अथारिटी के अधिकारियों के साथ संयन्त्र लगाने चयनित स्थल का निरीक्षण किया।बायो गैस संयन्त्र में प्रतिदिन 100 मेट्रिक टन गीले कचरे से बायो गैस बनाने का कार्य किया जायेगा। इस हेतु भारत पेट्रोलियम कम्पनी को रायपुर बिरगांव, खरोरा, अभनपुर, तिल्दा -नेवरा नगरीय निकायों से गीला कचरा प्रतिदिन उपलब्ध करवाया जाएगा । इससे कंप्रेस्ड बायो गैस संयन्त्र में रायपुर जिले के बड़े क्षेत्र के नगरीय निकायों में निकलने वाले गीले कचरे का सुव्यवस्थित निष्पादन प्रतिदिन नियमित हो सकेगा।