रायपुर
एपीएल, बीपीएल हो गए भाजपा विधायक ने ही मंत्री को घेरा
04-Mar-2025 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। बेलतरा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन कार्ड में बदलाव का मुद्दा उठाया और संबंधित जानकारी मांगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्पष्ट किया कि 2022 से 2025 के बीच एपीएल कार्ड को बीपीएल में नहीं बदला गया। हालांकि, सुशांत शुक्ला ने दावा किया कि 57 ऐसे बी पी एल कार्ड पाए गए हैं, जो सक्षम लोगों के पास हैं और जिनके लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के चलते एपीएल कार्ड को बीपीएल में बदला और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि यदि कोई ठोस साक्ष्य मिलेगा, तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने बेलतरा विधानसभा में बदले गए कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे