रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने जब स्पीकर डॉ. रमन सिंह से कहा कि आप पर है सदन और विधायकों के अधिकार सुरक्षित रखें। क्योंकि मंत्री और उनके विभाग की मंशा गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह करने की रहती है। महंत ने यह बात धान खरीदी केंद्र में कम वजन के बारदाने ये उपयोग को लेकर हुए प्रश्न पर चर्चा में कही।
मंगलवार को विधानसभा के प्रश्न काल में कांग्रेस के इंद्र साव ने यह मामला उठाया था। उन्होंने बताया कि बीते खरीफ सीजन में धान खरीदी केंद्रों में पूरे प्रदेश में अव्यवस्था रही। नेता प्रतिपक्ष महंत ने स्वयं तरेंगा केंद्र में कम वजन के अमानक बार दाने पकड़े थे। और मंत्री लिखित में बताया कि सभी मानक थे। किसे बचा रहे हैं। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि शिकायत मिली थी। जांच कराई गई जो निराधार थी। विधायक ने कहा कि ऐसा जवाब दुर्भाग्यपूर्ण है।यह जूट कंपनी को बचाने का प्रयास है।
नेता प्रतिपक्ष ने स्वयं अमानक बारदाना पकड़ा था। मैनें स्वयं उन बारदानों का नापतौल कराया था। समिति प्रबंधक ने स्वीकार किया था । और अब निराधार बताया जा रहा। इस पर डॉ महंत ने कहा कि सरे आम सदन में मुझे झूठा साबित किया जा रहा या सदन को गुमराह किया जा रहा । विभाग के अफसरों द्वारा । कितनी बार ऐसा किया जाता रहेगा। महंत ने कहा कि ऐसा है तो आपके ही विधायकों की समिति से ही जांच करा लें।
विधायक साव ने जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट पेश करने की मांग की। स्पीकर डॉ सिंह ने भी कहा कि पिछला जांच प्रतिवेदन रख दें। विभाग से जांच करा लें। खाद्य मंत्री बघेल ने बताया कि प्रतिवेदन में भी यही आया है कि नमी समेत वजन कराएंगे तो वजन 480ग्राम आएगा। बघेल ने दोबारा जांच पर कुछ नहीं कहा। इस पर डॉ महंत ने स्पीकर से कहा कि अब आप पर है सदन और विधायकों के अधिकार सुरक्षित रखना। क्योंकि मंत्री और उनके विभाग की मंशा गलत जानकारी देकर सदन को गुमराह करने की दिख रही है।