रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, , 4 मार्च। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास से पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है ।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को जानकारी मिली थी कि थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम खोरपा स्थित नाला के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 1,02,900/-रूपये, ताशपत्ती, 7 मोबाईल, 7 मोटर सायकल और एक कार जुमला कीमती लगभग 11,00,000/- रूपये जब्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपियों में सत्यम कुमार सेन ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग, महेश सिन्हा ग्राम जामगांव थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, विवेक पटेलग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग, अशोक कुमार जांगड़े ग्राम साऊनी थाना पाटन जिला दुर्ग, रमेश कुमार चन्द्राकर ग्राम कुथरेल थाना अण्डा जिला दुर्ग, गोविन्दापुरी गोस्वामी ग्राम सांकरा थाना अमलेश्वर जिला दुर्ग, राहुल ध्रुव ग्राम भटगांव थाना अभनपुर जिला रायपुर शामिल है।