रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। तात्यापारा चौक स्थित शिवम पब्लिकेशन से नगदी रकम चोरी करने वाले दो नाबालिग लडक़े गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनमें से पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। दोनों से चुराई गई रकम 1,36,750/- रूपए जब्त कर लिए गए हैं।
शिवम पब्लिकेशन तात्यापारा चौक आजाद चौक में एकाउंटेंट अभिषेक राजपूत ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 फरवरी की रात दुकान बंद कर सभी कर्मचारी अपने - अपने घर चले गये थे। 01 मार्च की सुबह दुकान खोलने पर देखा कि सामने के कैश काउंटर तथा ओनर के केबिन में रखी बिक्री रकम लगभग 1,30,000 रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर दुकान के पीछे के दीवार में चढकर उपर का एडजास्ट पंखा के होल से दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया। पुलिस धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर पड़ताल कर रही थी।
पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों देखे। और मुखबीर लगाकर भी पतासाजी के प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पूर्व में भी इसी तरीके से चोरी कर चुके नाबालिग को संदेह पर पकड़ा और पूछताछ करने पर उसने अपने एक अन्य साथी के साथ चोरी स्वीकार की। दोनों की निशानदेही पर नगदी 1,36,750/- रूपए और एक रेंजर सायकल जप्त किया गया।