रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मार्च। नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शंख ध्वनि के मध्य अपना पदभार सम्हाल लिया है। आज निगम मुख्यालय भवन पहुंचने पर महापौर ने भूतल पर स्थित गणेश की मूर्ति का पूजन कर उनके श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की और महापौर कक्ष पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया.। पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष जयन्ती भाई पटेल, अशोक पाण्डेय, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, नवनिर्वाचित पार्षद सर्वश्री सूर्यकान्त राठौड़, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, गोपेश साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, मुरली शर्मा, गज्जू साहू, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री चन्नी वर्मा, पूर्व पार्षद श्री गोपी साहू, जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षद, पूर्व पार्षद कार्यकर्त्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और मीनल चौबे को बुके प्रदत्त कर हार्दिक शुभकामनायें दीं।
वार्डो अपार्टमेंट, व्यवसायिक परिसरों में राजस्व वसूली शिविर लगाने के निर्देश
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन 9 कार्यालय में बैठक ली। निगम हित में अधिकाधिक राजस्व वसूली को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। आयुक्त ने सभी बकायादारों को शत प्रतिशत संख्या में डिमांड बिल नोटिस देकर सभी बकाया वसूली नियमानुसार सख्ती से करने के निर्देश दिये। आयुक्त ने अधिकाधिक राजस्व वसूलने सभी वार्डो में सभी आवासीय परिसरो, अपार्टमेंट व्यवसायिक परिसरों, मॉल, बाजारों में वसूली शिविरों में प्रतिदिन अभियान चलाकर सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
निगम का प्रथम सम्मिलन 7 को
कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर निगम रायपुर का प्रथम सम्मिलन अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रथम सम्मिलन 7 मार्च को अपरान्ह 12 बजे से आयोजित किया है। प्रथम सम्मिलन में नगर निगम रायपुर के अध्यक्ष (स्पीकर) एवं अपील समिति के सदस्यों के निर्वाचन की कार्यवाही की जायेगी।