रायपुर

ऑटो ड्राइवर और साथी ने रेप का प्रयास किया
02-Mar-2025 3:35 PM
ऑटो ड्राइवर और साथी ने  रेप का प्रयास किया

रायपुर, 2 मार्च। ई-रिक्शा ड्राइवर और उसके साथी ने एक 34 वर्षीय महिला के साथ रेप का प्रयास किया। महिला कल रात दीनदयाल ऑडिटोरियम के रास्ते पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आए इन दोनों ने उसे जबरदस्ती ऑटो में ढकेला, और चेहरे को कपड़े को बांध दिया। दोनों ने उसे पास के एक मकान के कमरे में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। दरवाजा ठीक से न लगे होने के कारण महिला निकल भागने में सफल रही। 


अन्य पोस्ट