रायपुर

12वीं की परीक्षा शुरू, पहला पर्चा रहा आसान
01-Mar-2025 2:41 PM
12वीं की परीक्षा शुरू,  पहला पर्चा रहा आसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च। 
शिक्षा सत्र 24-25 के लिए माशिमं की कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई।राजधानी के एक केंद्र में  बच्चों का तिलक लगाकर परीक्षा केंद्र में स्वागत किया गया। वही मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने से मनाही को देखते हुए गेट पर छात्र छात्राओं की तलाशी भी ली गई।वहीं माशिमं  सचिव की टीम और अन्य उडऩदस्तों ने पहले ही दिन से परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। 

आज पहला पर्चा विशिष्ट हिंदी का था । पर्चे को बाद बाहर निकले बच्चों ने बताया कि  जो सिलेबस में था और जो पढ़े थे उसी में से प्रश्न पूछे गए थे, इसलिए पेपर अच्छा बना ?।

रविवि स्नातक की भी शुरू 

इधर रविशंकर  विश्वविद्यालय की स्नातक कक्षाओं की भी वार्षिक परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 7:00 से 10:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़े नियम लागू किए हैं। इस बार परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उडऩदस्ता टीम का गठन किया है, जो विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करेगी। इसके अलावा, परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। पिछले साल कई छात्र मोबाइल के माध्यम से नकल करते पकड़े गए थे, जिससे इस बार सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सख्ती से चेकिंग की जा रही है, ताकि कोई अनुचित साधन परीक्षा केंद्र में न ले जाया जा सके।


अन्य पोस्ट