रायपुर

बदला लेने युवक पर शीशी, डण्डे से हमला, तिल्दा-नेवरा में बलवा
01-Mar-2025 2:40 PM
बदला लेने युवक पर शीशी, डण्डे से  हमला, तिल्दा-नेवरा में बलवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मार्च।
गंज इलाके में परसो शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पप्पू साहू और गोपाल के बीच किसी पूरानी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच गोपाल खुटे ने पप्पू साहू पर शीशी से हमला कर दिया। इस झगड़े में दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीडि़त से पूछताछ कर मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक पप्पू साहू ने बताया कि वह रेल्वे स्टेशन गेट नंबर 2 के पास कमरूल निशा की चाय-पान ठेला की दुकान में काम करता  है। कल शाम 6 बजे वह खाना खाने नरेश होटल स्टेशन रोड जा रहा था। तभी सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति के पास गोपाल खुटे आया और पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर गोपाल खुटे और पप्पू के बीच हाथापाई होने लगी। इस बीच गोपाल खुटे ने जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे शराब की शीशी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को चोट आई। उधर गोपाल खुटे ने पप्पू और रौशन साहू के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ धारा - 296, 351(2), 115(2), 119(1), 3(5)  दर्ज  कर विवेचना में लिया। 

इधर टिकरापारा इलाके के रामकृष्ण मेडिकल एजेंसी के सामने अमलीडीह रोड पर टाटा एस और इनोवा चालके के बीच भीड में गाड़ी निकाले की बात को लेकर विवाद हो गया। इनोवा कार  सीजी 04 एमएन 181 का चालक सडक़ सकरी होने से अपनी गाड़ी निकालने दौरान टाटाएस चालक वेदराम के साथ जबरदस्ती गाली गलौज कर दी।  थोड़ दूरे में इनोवा चालक और उसके दोस्तों ने कार रोककर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्कों से हमला कर दिया। 

उधर तेलीबांधा इलाके में उमेश निषाद के साथ रामायणडीह निवासी गोकुल निषाद, सुमित निषाद पुरानी बात को लेकर गाली गलौज कर  जान से मारने की धमकी देकर डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया। अन्य साथी लोग भी मारपीट कर दिया। पुलिस ने इस मामले काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक उमेश निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह महाशिवरात्रि पर शोभायात्रा निकालने के लिए रामायणडीह मुर्ति लाए थे। जिसे रात उमेश और मोहल्ले के अन्य लोग मुर्ति छोडऩे रामायणडीह गए थे। 

जहां से वापस आते रास्ते में गोकुल और सुमित निषाद ने रास्ता रोककर पुरानी बात का बदला लेने की नीयत से गाली गलौज कर हाथ मुक्का और डण्डा से उमेश पर हमला कर दिया। झगड़ा बीच बचाव करने आए मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ भी गोकुल और सुमित ने मारपीट कर दी। पुलिस ने अलग- अलग मामले में आरोपियों के खिलाफ 296, 351-2, 115-2,119-1, 3-5 का अपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट