रायपुर
रायपुर, 1 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने कल विधानसभा में वन मंत्री केदार कश्यप वनमंत्री जी सौजन्य भेटकर संघ की लंबित मांगों पर चर्चा कर पत्र सौंपा। इसमें लघु वनोपज संघ के प्रतिनियुक्ति के 180 पदों पर विस्तृत चर्चा कर उक्त समस्या के संबंध में अवगत कराया गया। मंत्री कश्यप ने पीसीसीएफ से चर्चा कर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वसान दिया है।
साथ ही संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा वनपाल के 33फीसदी पदों पर सीधी भर्ती करने के लिए नियमों में संशोधन का जो प्रस्ताव विभाग द्वारा शासन को प्रेषित किया गया है उस संबंध में भी मंत्री को अवगत कराया गया। उनके द्वारा सभी आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। इस चर्चा के दौरान कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष रामकिशुन साहू, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती लीना कश्यप, प्रांतीय सचिव संतोष सामंतराय , महामंत्री विनोद मिश्रा उपस्थित रहे।