रायपुर
प्रमुख पदाधिकारियों के रायपुर से ही होनें के मुद्दा उठाकर चुनाव टालने की कोशिश
28-Feb-2025 6:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 फरवरी। जय व्यापार पैनल से जितेन्द्र दोशी एवं विक्रम सिंहदेव ने बताया कि चेम्बर के प्रमुख पदो अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष रायपुर से ही होगें यह प्रावधान चेम्बर की स्थापना के समय से लागू है। वर्ष 2011 में श्री श्रीचंद सुंदरानी के अध्यक्षीय कार्यकाल में संविधान संशोधन किया गया था। उसमें भी यह प्रावधान यथावत रखा गया था। चेम्बर का कार्य सुगम एवं सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिकोण से अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के रायपुर से होनें की अनिवार्यता रखी गई थी। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान संविधान संशोधन में भी यह प्रावधान यथावत रखा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे