रायपुर

पुलिस कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा-नियुक्ति
28-Feb-2025 5:04 PM
पुलिस कर्मियों के  परिजनों को अनुकंपा-नियुक्ति

रायपुर,  28 फरवरी। एसएसपी डॉ.लाल उमेद सिंह ने नक्सल हमलों में शहीद एवं दिवंगत पुलिस कर्मियों के  परिजनों को  अनुकंपा-नियुक्ति आदेश सौंपे। इनमें एसटीएफ बघेरा दुर्ग में पदस्थ आर.क.427 भरत लाल साहू जिला बीजापुर में  मुठभेड़ में  घायल हुए थे। और इलाज के दौरान वीरगति को प्राप्त होकर शहीद होने से उनकी धर्मपत्नी नन्देश्वरी साहू को एएसआई नियुक्त किया गया है। रायपुर में पदस्थ सउनि कैलाशनाथ शांडिल्य के स्वास्थ्यगत कारणों से निधन के बाद  उनकी ज्येष्ठ पुत्री कु. नेहा शांडिल्य को आरक्षक , एमटी पूल में पदस्थ प्रधान आरक्षक स्व. अजय कुमार सोनी के  पुत्र मयंक सोनी को आरक्षक  के पद पर  आरक्षक स्व मुकेश भण्डारी की धर्मपत्नी गंगोत्री भण्डारी को आरक्षक  के पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।


अन्य पोस्ट