रायपुर

श्व़ेता कुर्रे को पीएचडी
27-Feb-2025 3:25 PM
श्व़ेता कुर्रे को पीएचडी

अभनपुर, 27 फरवरी। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के योग विभाग से कु. श्वेता कुर्रे को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई हैं। उन्होंने डॉ. सुनील कुमार मिश्रा सहायक अध्यापक योग मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के निर्देशन में यौगिक अभ्यासों का महिलाओं के समायोजन एवं आत्मविश्वास पर पडऩे वाले प्रभाव का अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।

श्वेता कुर्रे ने अपने शोध विषय की प्रासंगिकता पर कहा कि महिलायें परिवार, समाज एवं राष्ट्र की धुरी हैं। इनके स्वास्थ्य एवं व्यवहार का प्रभाव परिवार के आर्थिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर पड़ता हैं। श्वेता कुर्रे वर्तमान में पंडित सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर में विगत 9 वर्षों से निरंतर योग विभाग में योग शिक्षिका के रूप में सेवा दे रही हैं। श्वेता कुर्रे मूलत: आरंग विकासखंड के रसौटा ग्राम की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं गाँव में खुशी का लहर हैं।


अन्य पोस्ट