रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। माना स्थित बाल सुधार संप्रेषण गृह से 4 नाबालिगों के फरार होने की खबर है।हालांकि माना पुलिस, मौखिक सूचना मिलते ही नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। 4 नाबालिग रात में भोजन के बाद मौका पाकर संप्रेषण गृह से भाग गए। इस दौरान वहां पर कर्मचारी भी मौजूद थे। उसके बावजूद सुरक्षा में लापरवाही हुई। जिस वजह से नाबालिग भागने में सफल हो गए। जब उनकी गिनती की गई तो संख्या कम होने पर प्रबंधन को भनक लगी। चार नाबालिगों में तीन रायपुर के रहने वाले हैं जबकि एक ओडिसा का है। ये आरोपी गंभीर मामलों में बंद थे।संप्रेषण गृह से गंभीर मामलों के आरोपी नाबालिगों के भागने से लगातार सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में संप्रेषण गृह प्रबंधन की लापरवाही इस कदर है कि अभी तक पुलिस थाने में लिखित शिकायत तक नहीं दी गई है। जिससे भागने का तरीका पता चल सके।