रायपुर
दो शातिर चोर गिरफ्तार
26-Feb-2025 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। राह में खड़े बाइक और सूने घरों में सेंधमारी करने वाले चोर पकड़े गए हैं। इन लोगों ने डी.डी.नगर इलाके के गणेश गार्डन स्थित सूने मकान में चोरी की थी आरोपी वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना एवं तिलक सागर को गिरफ्तार किया गया है। दिनेश देवदास घटना के बाद से फरार था। उससे चोरी के 02 पुराने बाइक जब्त किए गए हैं । दिनेश देवदास के विरूद्ध रायपुर, महासमुंद एवं बलौदा बाजार में चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी एवं मारपीट के लगभग 02 दर्जन धारा 331(4), 305(ए) धारा 303(2) बी.एन.एस. के अपराध दर्ज हैं ।
कल पकड़े जाने पर चोरी के जेवरात, नगदी रकम कुल 2,30,000/- रूपये जप्त किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे