रायपुर
महामाया मंदिर में रुद्राभिषेक
26-Feb-2025 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में शिवरात्रि पर शिवजी का विशेष पूजन रुद्राभिषेक व माता जी का विशेष श्रृंगार, भोग प्रसादी आयोजित की गई। पूजन कार्य में व्यास नारायण तिवारी अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, विजय शंकर अग्रवाल, उपेंद्र शुक्ला, एवं नवनियुक्त सदस्य शिबू बिहारी शुक्ला एवं नितिन कुमार तिवारी अधिवक्ता आदि ने पूजन किया। आचार्य के रूप में पं श्रीकांत शर्मा, पं मनोज शुक्ला एवं लक्ष्मीकांत शर्मा ने आचार्य की भूमिका की। संपूर्ण व्यवस्था पं भावेश शुक्ला, दिलीप अग्रवाल, मदन यदु, वैभव शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, आदि ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे