रायपुर

एनआईटी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर
26-Feb-2025 6:59 PM
एनआईटी में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। एनआईटी रायपुर के सहयोग - द स्टूडेंट वेलबीइंग क्लब ने मंगलवार  को एम्स रायपुर के सहयोग से एक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसका उदघाटन एनआईटी के निदेशक, डॉ. एन. वी. रमना राव डॉ. नितिन जैन, डीन (छात्र कल्याण) ने किया। इसका आयोजन डॉ. आशीष दास, डॉ मधुकृष्णा प्रियदर्शिनी फैकल्टी इन-चार्ज, सहयोग क्लब के मार्गदर्शन में किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र, दंत  परीक्षण, एवं होम्योपैथी परामर्श की सुविधा एम्स व अन्य संस्थाओं  के अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में प्रदान की गई। और 200 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।


अन्य पोस्ट