रायपुर

4 मार्च को प्रमुख अभियंता जलसंसाधन कार्यालय में प्रदर्शन-घेराव
26-Feb-2025 6:58 PM
4 मार्च को प्रमुख अभियंता जलसंसाधन कार्यालय में प्रदर्शन-घेराव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 फरवरी। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 4 मार्च के प्रदर्शन घेराव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

महासंघ के रिटायर्ड दैवेभो प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक ने बताया है कि जलसंसाधन विभाग में 31 दिसम्बर 1988 के पूर्व नियुक्त तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के सेवानिवृत्त दैवेभो कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों के निराकरण में  अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे है, जिसके कारण  वरिष्ठ नागरिक पेंशनर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस मामले को लेकर शासन द्वारा गठित कमेटी के निर्देश और माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय को जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है।

 मजबूर होकर  4 मार्च को नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता  कार्यालय के घेराव कर निर्णय लिया गया है।

 बैठक को पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोलहानी, आर जी बोहरे, बी एस दशमेर, अनूप श्रीवास्तव,बी एल यादव, नरसिंग राम, ओ डी शर्मा,एम आर वर्मा, हरेंद्र चंद्राकर, अनिल तिवारी,टी एन अवसरिया तथा नागेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

ये हैं मांगे

  • दिसंबर 1988 के पूर्व नियुक्त दैवेभो कर्मचारियों की सेवा काल का नियमितिकरण किया जाए।
  • दैवेभो सेवा काल को गणना कर उपादान प्रदान किया जाये।
  • नियमित एवं कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों को 300 दिवस अवकाश नगदी करण का भुगतान
  • अंशदायी पेंशन योजना के सदस्यों का विभागीय भविष्य निधि में जमा राशि मय ब्याज सहित भुगतान ।
  • कार्यमारित  एवं नियमित स्थापना के कर्मचारियों/सेवा निवृतों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतन और
  • सातवें वेत्तन मान का का पूर्ण लाभ।
  • दैवेभो कर्मचारियों को अंशदान राशि और  वेतन विसंगति का लाभ
  • प्रथम नियुक्ति दिनांक से एक वर्ष पश्चात् वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभप्रदान किया जाये।

अन्य पोस्ट