रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी। दूधाधारी गर्ल्स कालेज में गृह विज्ञान संकाय द्वारा माह पर्यंत चलने वाले हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य वक्ता साइंस कॉलेज की वनस्पति शास्त्र की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉक्टर सुनीता पात्रा रही।
गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ अनुभा झा ने बताया कि यह ट्रेनिंग छात्राओं को उनके पाठ्यक्रम में पढ़ाये गये विषयों को आगे व्यवसाय या उद्यमिता के रूप में विकसित करने में सहायक होगी। डॉ अनुभा झा ने बताया कि यदि छात्रा चाहें, तो वे इस ट्रेनिंग को किसी बहुउद्देशीय कंपनी में इंटर्नशिप के रूप में भी आगे जारी रख सकते हैं, महाविद्यालय एवं विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्राचार्य डॉक्टर किरण गजपाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं के कौशल विकास में सहायक होगा। डॉक्टर सुनीता पात्रा ने अपने उद्बोधन में भोजन को खराब करने वाले सूक्ष्मजीवों, सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक स्वच्छता एवं आरोग्यता के बारे में समझाया ।
कार्यक्रम मे डॉ.प्रकाशकौर सलूजा, डॉ. जया तिवारी, डॉ शिप्रा बनर्जी, डॉ रेखा दीवान, डॉ. रागिनी पांडेय, डॉ. रश्मि दुबे एवं डॉ. रितु मारवाह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती ज्योति मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में होम साइंस, फूड साइंस एवं बायोटेक्नोलॉजी की 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।