रायपुर

ईडी की कार्रवाई साक्ष्य पर, कांग्रेस को देना होगा जवाब-साव
26-Feb-2025 5:03 PM
 ईडी की कार्रवाई साक्ष्य  पर, कांग्रेस को देना  होगा जवाब-साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  26 फरवरी। डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि  शराब घोटाले को लेकर ईडी की  जांच लगातार चल रही है। और इस दौरान कई लोगों की गिरफ्तारी की है। पूछताछ में जो तथ्य और साक्ष्य मिल रहे हैं, उसके आधार पर जांच की कार्रवाई आगे बढ़ रही है। ईडी जांच में जो तथ्य पाए होंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है, पर कांग्रेस इस मामले में अनावश्यक रूप से राजनीति कर रही है। किसी जांच एजेंसी को जांच करने से आप कैसे रोक सकते हैं? इस पर आपत्ति करना दुर्भाग्यजनक है।

उन्होंने  कहा कि, ईडी ने अब तक जो गिरफ्तारी की है, किसी को जमानत नहीं मिली है। इसका मतलब ईडी ने जो कार्रवाई की है, वह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की है। ईडी की करवाई पर प्रश्न चिन्ह उठाना सही नहीं है।

श्री साव ने कहा कांग्रेस को बताना चाहिए कि, सुकमा और कोंटा में जो कांग्रेस कार्यालय बना है, वह कैसे बने हैं। यह जानकारी ईडी मांग रही है।  जवाब देना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाला किया है, ये जगजाहिर है। वहीं ष्टत्ररूस्ष्ट घोटाले पर कहा कि, मामले की जांच चल रही है।


अन्य पोस्ट