रायपुर

संरक्षा के सजग प्रहरी रेल कर्मी सम्मानित
26-Feb-2025 5:00 PM
संरक्षा के सजग प्रहरी रेल कर्मी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर,  26 फरवरी। मंगलवार  को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत  11 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर   संजय बिश्वास  मे  सम्मानित किया । इनमें रायपुर के तीन कर्मचारी भी हैं। इनमें दुर्गेश कुमार स्टेशन मास्टर मांढर,,  नासिर अंसारी, स्टेशन मास्टर दाधापारा,अजीत कुमार सिंह, स्टेशन मास्टर, भाटापारा,  ने चलती मालगाडिय़ों में हॉट एक्सल रिलीज करवाने में अहम भूमिका निभाई ।इसी तरह से।  रौशन कुमार, स्टेशन मास्टर बिलासपुर   प्रदीप कुमार, ट्रैक मेंटेनर-3,सक्ती, संजीव कुमार, यातायात सहायक-1, मड़वारानी,  रामनारायण, यातायात सहायक-1किरोड़ीमल नगर, संजय कुमार सिंह, ट्रैक मेंटेनर-2, बेलपाहाड़, एच.डी. नगभिड़े, ट्रेन मैनेजर, नागपुर, सुभाष कुमार शर्मा यातायात सहायक-2 मुदरिया, राजू विश्वकर्मा स्टेशन मास्टर करकेली, बिलासपुर भी सम्मानित किए गए।


अन्य पोस्ट