रायपुर
रायपुर, 26 फरवरी। हाल ही में संजीवनी सीबीसीसी कैंसर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक 3स्र-4द्म आइसीजी लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मशीन को उपलब्ध कराया गया है। इस नई एडवांस्ड मशीन की सहायता से अब तक 50 से अधिक सफल मिनीमली इनवेसिव कैंसर सर्जरी की जा चुकी है, जिनमें न केवल आम सर्जरी शामिल हैं बल्कि जटिल प्रक्रियाएँ भी शामिल हैं।
संजीवनी सीबीसीसी कैंसर हॉस्पिटल में सर्जिकल डिपार्टमेंट हेड डॉ अर्पण चतुर्मोहता ने बताया कि अभी तक राइट हेमी कॉलेक्टॉमी, एंटीरियर रिसेक्शन, लो एंटीरियर रिसेक्शन, आईएसआर, डिस्टल पैनक्रिएटिको स्प्लेनेक्टॉमी, रेडिकल हिस्टरेक्टॉमी व ओएसोफैगॉक्टॉमी सफलतापूर्वक कम्प्लीटली मिनिमल इनवेसिव की गई हैं। इस मशीन की वजह से मरीजों को छोटे चीरे, तेज रिकवरी, कम दर्द और अस्पताल में बिताए जाने वाले दिनों में कमी का लाभ मिला है।
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ विवेक पटेल व डॉ कल्याण पांडेय ने बताया कि नई तकनीक के द्वारा उपलब्ध थ्री डी 4द्म विज़ुअलाइज़ेशन से सर्जन को ट्यूमर और उसके आस-पास के टिश्यू का एन्हांस्ड और क्लियर इमेज प्राप्त होता है, खासकर इसके अनूठे डेप्थ परसेप्शन सुविधा के मदद से सर्जरी अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से की जा सकती है। आईसीजी फ्लोरसेंस इमेजिंग ट्यूमर रिसेक्शन की सटीकता बढ़ाता है और कैंसर मरीजों के ट्रीटमेंट में सर्जिकल आउटकम बेहतर कर सकता है। छोटे चीरे होने के कारण मरीजों की शारीरिक दर्द में भी कमी आती है, जिसके चलते उनकी रिकवरी तेजी से होती है और अस्पताल में बिताए जाने वाले दिनों की संख्या में भी कमी आती है।
डॉ यूसुफ़ मेमन (वरिष्ठ कैंसर सर्जन व संजीवनी सीबीसीसी कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर) ने बताया की यह मशीन छत्तीसगढ़ में उपलब्ध कैंसर सर्जरी हेतु विश्व स्तरीय एडवांस्ड सुविधाओं में एक अहम एडिशन है। इससे सर्जिकल ऑकोलोजी प्रिंसिपल्स को फॉलो करते हुए ही सुलभ लैप्रोस्कोपिक कैंसर सर्जरी की जा रही है । हम जटिल और जोखिम भरी प्रक्रियाओं को भी सुरक्षित तरीके से अंजाम दे पा रहे हैं, जिससे मरीजों की रिकवरी में महत्वपूर्ण सुधार होता है।
एक 45 वर्षीय मरीज ने बताया, ‘मेरी कैंसर सर्जरी के दौरान इस मशीन का उपयोग हुआ और कम चीरे के कारण मेरी रिकवरी बहुत तेजी से हुई। सर्जरी के बाद दर्द भी काफी कम रहा और मुझे अस्पताल में ज्यादा दिन नहीं बिताने पड़े।’ इसी तरह एक 38 वर्षीय महिला ने अनुभव साझा किया, ‘इस अत्याधुनिक मशीन की वजह से मेरी सर्जरी बेहद सफल रही। मुझे सर्जरी के दौरान कम तकलीफ हुई और अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल गई।’
डॉ. अर्पण ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक के कारण हम मरीजों को न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी प्रदान कर पा रहे हैं। इससे मरीजों की शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की पीड़ा में कमी आती है और अस्पताल में बिताए जाने वाले दिनों की संख्या भी घटती है।
इस नई तकनीक के आगमन से संजीवनी सीबीसीसी कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर सर्जरी का मानक ही बदल गया है। उन्नत तकनीकी सुविधाओं और विशेषज्ञता के साथ, हमारे सर्जन हर प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी और कुशलता से अंजाम दे रहे हैं। मरीजों को अब बेहतर सर्जिकल परिणाम, कम दर्द और तेज रिकवरी का अनुभव हो रहा है, जो उनके इलाज में नई आशा और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है।