रायपुर
रायपुर, 25 फरवरी। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 को वापस लेते हुए प्राप्त आपत्तियों पर विचार कऱ नये व संशोधित ढंग से प्रारूपित कऱ प्रस्तुत करने संबंधित आश्वासन के बाद भारतीय विधिज्ञ परिषद के अनुरोध को देखते हुए बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति, पटना ने अपने आंदोलनात्मक कार्यक्रम को स्थगित कऱ दिया है। कर्मचारी नेता एवं अधिवक्ता विजय कुमार झा तथा कर्मचारी नेता राजकुमार कुशवाहा अधिवक्ता ने बताया है कि अब अगले कार्यक्रम की घोषणा एवं उस पर अमल भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के अगले कदम को देखते हुए उत्पन्न परिस्थिति के अनुसार किया जायेगा! यह निर्णय कल सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ भवन, पटना में आयोजित बैठक में लिया गया। इस प्रकार लगभग पूरे देश में विधि व्यवसायी अधिवक्ताओं तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े अधिवक्ताओं के देशव्यापी विशाल आंदोलन को देखते हुए केंद्र सरकार को संशोधन के निर्णय पर एक कदम पीछे हटना पड़ा। श्री झा ने कहा है कि निसंदेह देश प्रदेश के अधिवक्ताओं की बहुत बड़ी नैतिक जीत है। इसके लिए रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों,कार्यकारिणी के सदस्य व अधिवक्ताओं को साधुवाद है।