रायपुर
महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण 27 को, समारोह की तैयारियां तेज
25-Feb-2025 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इंडोर स्टेडियम में पहुंचकर समारोह की तैयारियों का निरीक्षण कर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, विनोद पाण्डेय, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा उनके साथ की उपस्थित रहीं। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सभी मंत्री सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राजधानी के सभी विधायक उपस्थित रहेंगे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे