रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 फरवरी। सड्डू निवासी डॉक्टर के सूने मकान में चोरी करने वाले दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों से चुराए गए जेवर, नगदी , 3 मोबाईल फोन, डी.एस.एल.आर. कैमरा, चोरी के पैसों से खरीदा क गया 1 आईफोन, डी.व्ही.आर, वाईफाई राउटर तथा घड़ी जब्त किए गए।
सड्डू सेक्टर 08 निवासी डॉ. निकिता मिंज ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह 19 फरवरी को सुबह 11.00 बजे अपने मकान के दरवाजे में ताला लगाकर शादी कार्यक्रम में गयी थी। और 21 को सुबह घर वापस आकर घर के अंदर जाकर देखी तो पूरा सामान बिखरा हुआ था एवं आलमारी में रखा सोने एवं चांदी के जेवरात, नगदी रकम तथा अन्य सामान नहीं था। विधानसभा पुलिस धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी पुराने चोर कचना खम्हारडीह निवासी चंदन चेलक, चंदन चेलक 19 पकड़ा। वह पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल जा रह चुका था। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 2 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी स्वीकारी।उसकी निशानदेही पर दोनों को भी पकड़ा गया।
तीनों से चुराए गए 4लाख जेवर,घड़ी मोबाइल आदि जप्त किए गए । आरोपी चंदन चेलक एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध चुके है।