रायपुर
गुढिय़ारी में महिला को बंधक बनाकर 8 लाख लूटे
25-Feb-2025 4:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 फरवरी। गुढिय़ारी इलाके में डकैती का मामला सामने आया है। दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर आलमारी से 1 लाख नगदी और सोना, चांदी के जेवर कुल 8 लाख को लूट कर ले गए। पुलिस ने 331-3, 309-6 का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर सुखराम नगर गोगांव की रहने वाली टीकेश्वरी चौहान के घर दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जबरन घर में घुस कर टीकेश्चरी को घर में अकेला देख उसे बंधक बना लिया। हाथ को बांध कर चाकू दिखाकर डराया धमकाया गया। फिर कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे साोना, चांदी के जेवर और लॅाकर में रखे 1 लाख रूपए को लूट कर वहां से फरार हो गए। टीकेश्वरी चौहान ने इसकी रिपोट शाम गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 331-3, 309-6 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे