रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। डिप्टी सीएम पंचायत ग्रामीण विकास विजय शर्मा ने चुनावी नतीजों पर कहा कि कांग्रेल के पास अब ईवीएम का बहाना भी नहीं बचा। पंचायत चुनाव में बेलेट पर चुनाव हुआ और 80त्न स्थानों में भाजपा विजय हुई है। उन्होंने बताया कि 433 में 320 सीटों पर भाजपा समर्थक प्रत्याशी जीत कर आ रहे है। भाजपा की सरकार के कार्यों पर, सरकार की सादगी पर जनता ने मुहर लगता है।सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर लोगों का भरोसा रहा है ।महतारी वंदन योजना को पूर्ण रूप से लागू करना किसानों को भी एक साथ राशि दी गई,गरीबों को अठारह लाख आवास मिले हैं।
जनता ने जो भरोसा दिखाया तो हमें और मेहनत करने की जरूरत है।
शर्मा ने कहा कि नक्सल इलाकों के 60 से अधिक ऐसे गांव जहां पहली बार वोटिंग हुई। भारत के संविधान के साथ अब साथ चलेंगे, वोटिंग कर सहभागिता दी।कांग्रेस के आरोप पर कहा, हमें गलत आंकड़े जारी करने की जरूरत नहीं है।कांग्रेस नेता तर्कहीन और अर्थहीन बात कर रहे हैं।
25 जगह कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे
नतीजें पर गृहमंत्री के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान,गृहमंत्री और पंचायत मंत्री गलत बयानबाजी कर रहे हैं, आठ जगह बीजेपी जीती है,कुल 25 जगह कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे हैं,एस पी ,कलेक्टर के जरिए हमारे लोगों को उठाने की कोशिश की जा रही है,18 जगहों पर हम स्पष्ट जीते हैं, सात जगह हमें समर्थन है।