रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 फरवरी। आईजी अमरेश मिश्रा ने एसएसपी लाल उमेद सिंह के साथ जिला रायपुर के पुलिस अधिकारियों की बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान लॉ एंड आर्डर को लेकर रिव्यू किया।
बैठक में पुलिस के कार्यो की विस्तृत समीक्षा के साथ वर्ष 2025 के लिये तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण कर समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराधों, धारा 173(8)/193(9) जाफौ के प्रकरणों, लघु अधिनियम/प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, लंबित मर्ग, गुम बालक बालिका, अनियमित वित्तीय कंपनियों के लंबित प्रकरणों, गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामिली, लंबित शिकायतों की जानकारी दी।
इसी तरह से सीसीटीएनएस, सायबर क्राईम, नाबालिग का ट्रायल बालिग के रूप में कराये जाने योग्य प्रकरणों का चिन्हांकन व विभिन्न पोर्टल में एंट्री के साथ ही एनडीपीएस, पशु तस्करी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों पर कार्रवाई की भी जानकारी ली। फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट एवं जप्त वाहन के राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही, बेल जंप प्रकरणों की मॉनिटरिंग एवं रकम के लेन-देन की शिकायतों पर बिना विलंब किए शिकायतकर्त्ता को रकम वापसी पर भी चर्चा की।